मुकेश अंबानी की रिलायंस ने ब्रिटिश टॉय कंपनी खरीदी, क्या ये बात मीडिया ने जनता से छुपाई? इस दावे का सच 1 साल पुराना है - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Wednesday, September 2, 2020

मुकेश अंबानी की रिलायंस ने ब्रिटिश टॉय कंपनी खरीदी, क्या ये बात मीडिया ने जनता से छुपाई? इस दावे का सच 1 साल पुराना है

क्या हो रहा वायरल: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्री ने दुनिया की मशहूर टॉय कंपनी ‘हेमले’ को खरीदा है। और यह बात मीडिया ने देश से छुपाई है। एक ग्राफिक वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की फोटो है।

दरअसल, बीते रविवार ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश में खिलौनों के व्यापार को बढ़ावा देने की बात कही थी। मुकेश अंबानी के ‘टॉय कंपनी’ खरीदने वाली बात को पीएम मोदी के इसी भाषण से जोड़ा जा रहा है।

पड़ताल में सामने आया कि मुकेश अंबानी हेमले कंपनी के मालिक जरूर हैं। लेकिन, उन्होंने इस कंपनी को हाल ही में नहीं खरीदा है।

वायरल हो रहा ग्राफिक

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे

फैक्ट चेक पड़ताल

  • दावे की सत्यता जांचने के लिए हमने अलग-अलग की-वर्ड के जरिए इंटरनेट पर खबरें सर्च कीं। दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर 1 साल पुरानी खबर से पता चलता है कि रिलायंस इंडस्ट्री साल भर पहले ही ‘हेमले टॉय’ को खरीद चुकी है। ( यहां पढ़ें पूरी खबर)
  • इकोनॉमिक टाइम्स वेबसाइट पर भी 19 जुलाई, 2019 को रिलायंस द्वारा ब्रिटिश टॉय कंपनी हेमले के अधिग्रहण की खबर है। इसके अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्री ने 620 करोड़ रुपए में कंपनी को खरीदा है।

पड़ताल में सामने आए निष्कर्ष

  1. मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री द्वारा ‘हेमले टॉय’ को खरीदने का इस रविवार हुए मन की बात कार्यक्रम से कोई सीधा संबंध नहीं है। क्योंकि रिलायंस 1 साल पहले ही खिलौनों की इस मशहूर कंपनी को खरीद चुकी है।
  2. दैनिक भास्कर समेत कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने 1 साल पहले रिलायंस के ‘हेमले’ को खरीदने की खबरें पब्लिश की थीं। लिहाजा ये दावा भी भ्रामक है कि मीडिया ने जनता से सच छुपाया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fact check: Mukesh Ambani's Reliance bought British Toy Company, did the media hide this from the public? The truth of this claim is 1 year old


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hKTJVD

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages