गुड़गांव में कोरोना संक्रमण के केस रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। जहां गुरुवार को 394 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं एक दिन में सबसे अधिक 328 पेशेंट ठीक होकर घर लौट गए। वहीं दूसरी राहत की बात रही कि गुरुवार को छह दिन बाद किसी भी पेशेंट की मौत नहीं हुई। जबकि पिछले छह दिन में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा गुरुवार कुल पॉजिटिव मिले 394 पॉजिटिव के साथ ही कुल पेशेंट की संख्या बढ़कर गुड़गांव में 16724 हो गए।
जिनमें से 13851 पेशेंट ठीक हो चुके हैं। लेकिन पिछले 20 दिन में जिला का रिकवरी रेट 10 फीसदी कम हुआ है। 20 अगस्त तक गुड़गांव में रिकवरी 92 फीसदी से अधिक था, जो गुरुवार को 82 फीसदी पर पहुंच गया। गुड़गांव में बेशक तेजी से सैंपलिंग की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी पॉजिटिविटी रेट 7.3 फीसदी तक पहुंच गया है। पिछले 17 दिन में गुड़गांव में 51042 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं। जिनमें से 4807 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। सीएमओ डा. विरेन्द्र यादव का कहना है कि तेजी से सैंपलिंग कर संक्रमण की रफ्तार कम करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कान्टेक्ट ट्रेसिंग तक संक्रमण फैल रहा है। अब तक गुड़गांव में 153 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, जिससे फेटेलिटी रेट 1.17 हो गया है। जबकि 10 दिन पहले तक यह एक फीसदी से भी कम दर्ज किया जा रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fy8eym
No comments:
Post a Comment
If you ave any issue please contact us