आठ एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रहीं 3 कालोनियां डीटीपी इंफोर्समेंट ने किया ध्वस्त - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Thursday, September 17, 2020

आठ एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रहीं 3 कालोनियां डीटीपी इंफोर्समेंट ने किया ध्वस्त

डीटीपी इंफोर्समेंट ने सरूरपुर गांव में 8 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही 3 अवैध कालोनियां को ध्वस्त कर दिया। कालोनियों में बनाई गई सड़कों को पूरी तरह तोड़ दिया गया। इसके अलावा 8 निर्माणाधीन औद्योगिक शेड, 5 रिहायशी निर्माण व 20 डीपीसी व बाउंड्रीवाल भी तोड़ दी गईं। यह कार्रवाई डीटीपी कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। इस दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद था। डीटीपी के अनुसार ये कालोनियां परमार प्रापर्टी डीलर, नरेश अगऱ्वाल प्रापर्टी डीलर और तैयब प्रापर्टी डीलर द्वारा विकसित की जा रही थीं। इनके खिलाफ विभाग द्वारा पहले भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

तीनों प्रापर्टी डीलर इस समय जमानत पर बाहर हैं। ये डीलर अवैध कालोनी काटकर उसमें प्लाट बेचते हैं। इसलिए लोगों से आह्वान है कि वे इन प्रापर्टी डीलरों से जमीन की किसी भी प्रकार की खरीद फरोख्त न करें। इनके द्वारा काटी गई कालोनियों में पहले भी विभाग द्वारा कई बार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा चुकी है।

डीटीपी के अनुसार विभाग की ओर से आजकल ऐसे भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चालू है। अभियान चलाकर शहर में पनप रहीं अवैध कालोनियों व निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है। यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत की जा रही है। डीटीपी ने लोगों से आह्वान किया है कि वे अवैध काॅलोनियों में भूमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लाॅट न खरीदें। क्योंकि इस तरह की अवैध कालोनियों में होने वाले निर्माण किसी भी समय तोड़े जा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iEtsIX

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages