आज ही भारत में अंतरिम सरकार ने लिया था चार्ज; 53 साल पहले अमेरिका में पहली एटीएम मशीन ने काम शुरू किया था - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Wednesday, September 2, 2020

आज ही भारत में अंतरिम सरकार ने लिया था चार्ज; 53 साल पहले अमेरिका में पहली एटीएम मशीन ने काम शुरू किया था

आज ही के दिन 1946 में संविधान सभा ने भारत की अंतरिम सरकार बनाई थी। इसने ही 15 अगस्त 1947 तक देश का कामकाज संभाला। अंतरिम सरकार में भी प्रशासनिक मशीनरी वायसराय को रिपोर्ट करती थी। अगस्त 1946 में कांग्रेस ने अंतरिम सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया ताकि ब्रिटिश सरकार से सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया को बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ाया जा सके। अंतरिम सरकार ने 2 अगस्त 1946 से ही काम शुरू किया था।

अंतरिम सरकार में कांग्रेस के तीन मुस्लिम सदस्यों सहित 12 सदस्य थे। यह पहली बार था, जब भारत में भारतीयों की सरकार थी। मुस्लिम लीग ने इसमें पांच सदस्यों को नामित किया था, जो 6 अक्टूबर को इसमें शामिल हुए।

  • 53 साल पहले एटीएम से विड्रॉल शुरू हुआ

आज हम चौराहे पर एटीएम देख ही लेते हैं। लेकिन कुछ साल पहले ऐसा नहीं था। 1969 में अमेरिका के केमिकल बैंक की न्यूयॉर्क ब्रांच ने पहली एटीएम मशीन को रॉकविल सेंटर में लगाया था। इससे सिर्फ कैश मिलता था, रसीद नहीं। केमिकल बैंक ने विज्ञापन दिया था कि "2 सितंबर को हमारा बैंक 9 बजे खुलेगा और कभी बंद नहीं होगा।” स्कॉटलैंड के जॉन शेफर्ड बैरन ने 1967 में पहली एटीएम बनाई थी। जॉन चाहते थे कि पिन छह डिजिट का रहे, लेकिन पत्नी ने कहा कि चार डिजिट काफी है। ज्यादा डिजिट होंगे तो याद रखना मुश्किल होगा। तब जाकर जॉन ने एटीएम पिन चार अंकों का रखा, जो आज भी चलन में है।

  • 20 साल पहले अमेरिका में आया था “कैटरीना”

2005 में आया ‘कैटरीना’ तूफान अमेरिकी इतिहास का तीसरा सबसे खतरनाक था, जिसने कम से कम 1,500 लोगों की जान ली। कैटरीना तूफान में मिसिसिपी के तट पर 25 से 28 फीट ऊंची लहरें उठी थीं। आम तौर पर माना जाता है कि मिनिमम कैटेगरी वाले तूफान ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन कैटेगरी-3 का तूफान होने के बाद भी कैटरीना ने 108 अरब डॉलर से अधिक संपत्ति का नुकसान पहुंचाया था।

इतिहास के पन्नों में आज के दिन को इन घटनाओं की वजह से भी याद किया जाता है…

  • 1573: मुगल सम्राट अकबर ने गुजरात फतह किया।
  • 1715: फ्रांस के राजा लुई चौदहवें की मौत हुई, उन्होंने कुल 72 साल तक शासन किया।
  • 1775: पहले अमेरिकी युद्धपोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
  • 1798: अंग्रेजो ने हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया।
  • 1926: इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का राज हुआ।
  • 1945: जापान ने हार स्वीकार की और छह साल चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
  • 1962: सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
  • 1970: नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।
  • 1992: अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए।
  • 1999: भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
74 years ago the Constituent Assembly formed the Interim Government of India, the introduction of an ATM machine 53 years ago, the havoc of Katrina broken in America 20 years ago


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lCU2nH

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages