नगर निगम ने आउटसोर्स पर लगे 560 कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Wednesday, September 30, 2020

नगर निगम ने आउटसोर्स पर लगे 560 कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता

नगर निगम में एक सप्ताह के दौरान 560 कर्मचारियों की भी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। ये सभी निगम की विभिन्न शाखाओं में आउटसोर्स पॉलिसी के जरिए नियुक्त किए गए थे और इनमें कई तो काफी सालों से कार्यरत थे। निगम अधिकारियों का तर्क है कि मैनपावर ज्यादा होने के कारण अब इन कर्मचारियों की जरूरत नहीं है।

ये सभी कर्मचारी निगम में गार्ड (सुरक्षाकर्मी), कंप्यूटर क्लर्क, चपरासी, पंप ऑपरेटर, माली सहित अन्य पदों पर तैनात थे। एक साथ इतनी संख्या में पहली बार नगर निगम में छंटनी की गई है। गत शुक्रवार और अब सोमवार को दो बार में कुल 523 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिनमें पंप सहायक 38, चपरासी 31, पंप ऑपरेटर 45, कंप्यूटर क्लर्क 89, बेलदार 11, बिल डिस्ट्रीब्यूटर 6, चौकीदार 14, व 1 डीजल इंजन ऑपरेटर शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cJQpIQ

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages