कोरोना के 6 महीनों में भी हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमाए मुकेश अंबानी ने, सालभर में देश के रईसों की संपत्ति में 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक का इजाफा - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Wednesday, September 30, 2020

कोरोना के 6 महीनों में भी हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमाए मुकेश अंबानी ने, सालभर में देश के रईसों की संपत्ति में 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक का इजाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में लगातार 9वें साल सबसे अमीर भारतीय घोषित किए गए हैं। कोरोना काल में भी उनकी दौलत एक साल में 2,77,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,58,400 करोड़ रुपए हो गई। लॉकडाउन के बाद उनकी दौलत में हर घंटे 90 करोड़ रु का इजाफा हुआ है। सूची में हैप्पीएस्ट माइंड्स का आईपीओ लाने वाले 77 साल के अशोक सूता की भी एंट्री हुई है। 3700 करोड़ रु. की दौलत के साथ वे लिस्ट में 282वें नंबर पर हैं। इस बार सूची में शामिल अमीरों की कुल दौलत 60,59,500 करोड़ रुपए हो गई है। यह पिछले साल की तुलना में 10,29,400 करोड़ रुपए ज्यादा है। इस बार भारतीय अमीरों की संपत्ति में 5 साल पहले की तुलना में 5 गुना की बढ़ोतरी देखी गई है।

1000 करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्ति वाले 828 अमीर सूची में शामिल किए गए

प्रतिशत के मामले: रिटेल कंपनी उड़ान के अमोल मालवीय, सुजीत, वैभव गुप्ता ने सबसे अधिक 274% और ग्रैन्यूल्स इंडिया के चिगुरुपति कृष्णा प्रसाद ने 218% की छलांग लगाई। अमीर महिला: 40 महिलाओं में 32400 करोड़ रु. की दौलत के साथ स्मिता वी कृष्णा सबसे अमीर और 31,600 करोड़ की दौलत के साथ किरण मजूमदार शाॅ सबसे अमीर सेल्फ मेड वुमन हैं।

उम्र के मामले में: ओयो के रितेश अग्रवाल (26) 4,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सबसे युवा जबकि 5,400 करोड़ की संपत्ति के साथ एमडीएच के धरमपाल गुलाटी (96) सबसे बुजुर्ग हैं।

एनआरआई के मामले में: 84 एनआरआई सूची में शामिल हैं। यूएसए, यूएई और यूके अमीर एनआरआई के लिए पसंदीदा देश हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 37, यूएई में 18 और यूके में 14 हैं।

इधर, जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट और 1.76 करोड़ लोगों की नौकरियां गईं...

भारत में सुपररिच की बढ़ती संख्या के साथ ही पिछले छह महीनों में -23.9% की जीडीपी दर ने कोर सेक्टर में कम आर्थिक गतिविधि का संकेत दिया। फरवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर 4 महीने के उच्च स्तर 7.78% पर पहुंच गई। सीएमआईई के अनुसार अप्रैल से जुलाई के बीच 1.76 करोड़ लोगों की नौकरियां चली गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mukesh Ambani earned Rs 90 crore every hour in 6 months of corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kZR4c0

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages