अभिनेता ने इसी वजह से 'लक्ष्‍मी बम' के लिए तय कराई 9 नवंबर की तारीख, हॉटस्‍टार ने किया आईपीएल पूरा होने का इंतजार - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Thursday, September 17, 2020

अभिनेता ने इसी वजह से 'लक्ष्‍मी बम' के लिए तय कराई 9 नवंबर की तारीख, हॉटस्‍टार ने किया आईपीएल पूरा होने का इंतजार

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्‍मी बम' की रिलीज डेट बुधवार को आउट हो गई। यह फिल्म दिवाली वीकेंड पर 9 नवंबर सोमवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार स्ट्रीम होगी, जबकि दीपावली 14 नवंबर की है।

बताया जा रहा है कि 9 नवंबर की तारीख अक्षय कुमार के कहने पर फिक्‍स हुई है। सूत्रों ने बताया, 'अक्षय अपनी सफलता में किस्‍मत का बड़ा योगदान मानते रहे हैं। वे अपने लिए नंबर 9 को बहुत लकी मानते रहे हैं और हाल के बरसों में अपनी फिल्‍मों को नंबर 9 को ध्यान में रखकर ही रिलीज करते आए हैं। इसलिए 'लक्ष्‍मी बम' के लिए भी यही डेट रखी गई है।'

9 नंबर से है खास कनेक्शन

अक्षय 9 नंबर को इसलिए लकी मानते हैं क्योंकि ये उनका बर्थ नंबर भी है। उनका जन्मदिन 9 सितंबर को आता है। इसलिए वो फीस भी 54 करोड़ लेते हैं, जिसका योग भी 9 है। राउडी राठौड़ के समय पर उन्‍होंने 9 करोड़ मांगे थे, मगर बाद में प्रॉफिट शेयरिंग के तहत उन्‍हें कुल 19 करोड़ मिले थे।

उधर हॉटस्टार ने आईपीएल खत्म होने का इंतजार करते हुए फिल्म की रिलीज को लेकर हामी भरी। टूर्नामेंट का फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा। जिसके बाद फ्री हुए दर्शकों से पूरा फायदा फिल्म को मिलने की उम्मीद है।

प्रोड्यूसर्स के लिए भी मुफीद है तारीख

ट्रेड पंडितों का कहना है कि वैसे भी दिवाली के आसपास लोग खरीदारी और घर की साफ सफाई में लगे रहते हैं। ऐसे में प्रोड्यूसर ठीक दीपावली पर नहीं, बल्कि उससे चार-पांच दिन पहले फिल्‍म रिलीज करते रहे हैं। रहा सवाल अक्षय का तो उनकी हाल की फिल्‍मों पर नजर डालें तो वो नंबर 9 को ध्‍यान में रखते रहे हैं।

मसलन, ‘हाउसफुल 4’ 25 अक्‍टूबर को रिलीज हुई थी, जिसका योग 9 नंबर के करीब ही आता है। ‘गुड न्‍यूज’ 27 दिसंबर को आई थी, यहां भी योग 9 पाया गया। रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म ‘2 पॉइंट ओ’ भी दो साल पहले 29 नवंबर को आई थी, जिसमें भी 9 है।

उधर, सिनेमाघरों के अक्‍टूबर से खुलने की बातें भी चल रही हैं। ऐसे में दीपावली पर उनकी एक अन्य फिल्म 'सूर्यवंशी' आने की बातें भी हो रही हैं। अब वो 9 नवंबर को आती है या फिर 13 नवंबर को ये देखने वाली बात होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay decides to release Laxmi Bomb Kidwali by seeing number 9 again -Hoststar waited for IPL completion


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iEBjq6

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages