प्राइवेट अस्पताल परिसर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने को लेकर पुलिस को दी शिकायत - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Thursday, September 17, 2020

प्राइवेट अस्पताल परिसर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने को लेकर पुलिस को दी शिकायत

सुशांत लोक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल परिसर में पार्किंग के नाम आम जनता से अवैध वसूली करने की बात सामने आई है। गुरुग्राम के नगर निगम क्षेत्र के दायरे में आने वाले पारस अस्पताल के ओपन एरिया में उसके ऊपर कोई भी व्यवसायिक गतिविधि चलाने की अनुमति नहीं होती। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकार मंच के आरटीआई कार्यकर्ता रमेश यादव व बलबीर सिंह अस्पताल पहुंचे।

जहां पर जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी अस्पताल के गेट से अंदर की तो वहीं पर ही उन्हें पार्किंग की पर्ची दे दी गई। जिसमें प्रत्येक इंटरी पर 30 रुपए प्रति 12 घंटे के लिए, 50 रुपए 24 घंटे के लिए, 80 रुपए पार्किंग रेट निर्धारित किया हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो पर्ची देने वाले लड़के ने अपने मैनेजर को बुला लिया।

मैनेजर ने बताया कि गु़डगांव के सभी अस्पतालों में पार्किंग का चार्ज लिया जाता है। इसीलिए हम भी यहां पार्किंग का चार्ज ले रहे हैं। बिना पार्किंग का चार्ज दिए हम कोई भी गाड़ी गेट के अंदर नहीं खड़ी होने देते। आरटीआई कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की साइट पर पारस अस्पताल की प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस खोजा तो नोटिस में पता चला कि अस्पताल ने बेसमेंट टू को पार्किंग दिखाया हुआ है और फ्री पार्किंग होने के कारण उस पर 100 फीसदी टैक्स में छूट ली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35HtfB4

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages