बियर ग्रिल्स के शो में रोप लैडर पर चढ़ाई के दौरान चोटिल होते दिखाई देंगे अक्षय कुमार, चोट को बताएंगे- स्‍मृति चिन्‍ह - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Thursday, September 10, 2020

बियर ग्रिल्स के शो में रोप लैडर पर चढ़ाई के दौरान चोटिल होते दिखाई देंगे अक्षय कुमार, चोट को बताएंगे- स्‍मृति चिन्‍ह

अक्षय कुमार जल्द ही बियर ग्रिल्स के शो 'इन टू द वाइल्ड' में उनके साथ स्टंट्स करते नजर आएंगे। इस शो का प्रसारण इसी हफ्ते डिस्कवरी चैनल पर होगा। जिसका स्टंट्स से भरा ट्रेलर अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें वे रोप लैडर से चढ़ाई करते भी दिखाई देंगे।

रोप लैडर की मदद से पुल पर सफलतापूर्वक उतरने पर अक्षय ने कहा, 'मैंने कभी इस पर चढ़ाई नहीं की थी। मैं बहुत सी सीढ़ियां चढ़ चुका हूं, लेकिन कभी एक फुट आगे नहीं, एक फुट पीछे। यह पहली बार था, जब मैंने यह करने की कोशिश की।' आगे उन्होंने बताया, 'चढ़ाई बहुत अच्छी थी। वास्तव में खुद का आनंद लिया। कुछ नया सीखा, कैसे चढ़ना है। एक पैर आगे, एक पैर पीछे, यह कुछ नया है जो मैंने सीखा।'

चोटिल भी हुए अक्षय

हालांकि ऐसा करने के दौरान वे चोटिल भी हो गए। इस चोट के बारे में आम दर्शक शो को देखने के बाद ही जान पाएंगे। उस चोट की ओर इशारा करते हुए अक्षय शो में उसे एक स्मृति चिन्ह बताएंगे। इस शो की शूटिंग बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हुई थी।

ग्लासगो में कर रहे शूटिंग

बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान बुधवार को उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी रिवील किया गया।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar who was injured during the climb on the rope ladder, said it is a memento during shooting for Into The Wild With Bear Grylls


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32bAUpg

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages