चार हत्याएं, 4 हत्या की कोशिश कर चुका गैंगस्टर 2 साथियों संग अरेस्ट, बिहार पुलिस ने रखा था 50 हजार रुपए का इनाम - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Tuesday, October 6, 2020

चार हत्याएं, 4 हत्या की कोशिश कर चुका गैंगस्टर 2 साथियों संग अरेस्ट, बिहार पुलिस ने रखा था 50 हजार रुपए का इनाम

क्राइम ब्रांच ने मोतिहारी बिहार के गैंगस्टर और उसके दो साथियों को अरेस्ट किया है। इनकी पहचान राजन साहनी, लक्ष्मी साहनी और सोनू गुप्ता के तौर पर हुई। इनमें राजन साहनी पंद्रह जघन्य अपराधों मंे शामिल रहा है जिसके ऊपर बिहार में पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी बिजनेसमैन की हत्या और दो हत्या की कोशिश के मामले में वांछित थे।

एडिशनल सीपी बीके सिंह ने बताया तीन अक्टूबर को बिहार पुलिस से सूचना मिली कि हत्या के गवाह को बदमाश धमका रहे हैं, जो दिल्ली में कहीं छिपे हैं। यह इनपुट मिलने पर पुलिस ने राजन साहनी के बारे में जानकारी जुटायी, जिसकी लोकेशन महिपालपुर में मिली।
बिहार और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रुप से ट्रेप लगा तीनों आरोपियों को सुबह करीब छह बजे महिपालपुर से पकड़ लिया। ये तीनों हत्या और हत्या की कोशिश जैसे तीन मामले में वांछित थे। पुलिस की तहकीकात में पता चला आरोपी लक्ष्मी रेलवे यार्ड में लेबर मुहैया कराने का काम करता है। मोतिहारी का एक मुखिया ने भी यही काम शुरु किया जो उसका बड़ा प्रतिस्पर्धी बन गया।

इस वजह से लक्ष्मी, राजन और सोनू ने मिलकर इस साल चार जुलाई को मुखिया को गोली मार दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिहार छोड़ दिल्ली आकर छिप गए थे। इससे पहलू जून के महीने में राजन, सोनू और लक्ष्मी ने मोतिहारी में राजेश और सरन नाम के दो लोगों को गोली मार दी थी।
गैंगस्टर राजन साहनी हत्या के चार, हत्या की कोशिश के चार, पांच वसूली समेत पंद्रह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इसकी गिरफ्तारी पर बिहार पुलिस ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उसने तीन शादी कर रखी थीं। दिल्ली आकर इसने हत्या के मामले के चश्मदीद को धमकाया, जब उसने कॉल उठाना बंद कर दिया तो वॉइस मेल के जरिए धमकी भेज दी। वहीं लक्ष्मी साहनी स्नातक है। वह ट्रांसपोर्ट बिजनेस करता है और उसके खुद के दर्जनभर ट्रक हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four murders, 4 gangster gangsters who have tried to kill, Arrest with 2 colleagues, Bihar Police had kept a reward of 50 thousand rupees


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30BFThO

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages