नए संक्रमितों के मामले में हमारी बराबरी पर फ्रांस, देश में मरीज 81 लाख और रिकवरी 74 लाख के पार - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Saturday, October 31, 2020

नए संक्रमितों के मामले में हमारी बराबरी पर फ्रांस, देश में मरीज 81 लाख और रिकवरी 74 लाख के पार

देश में कोरोना के खिलाफ जंग धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि 27वें दिन भी नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए। शुक्रवार को 48,772 और मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 81,33,933 हो गया। जबकि 59,209 के ठीक होने के साथ रिकवरी 74,28,480 और रिकवरी रेट 91.32% हो गया। देश में अब सक्रिय मरीज 5,83,924 ही बचे हैं।

नए मरीजों के मामले में अब फ्रांस भी भारत की बराबरी कर रहा है। वहां कोरोना की इस लहर में गुरुवार को 47,637 मरीज मिले। इससे पहले वहां 40 हजार से कम मरीज मिल रहे थे। दूसरी तरफ, सबसे संक्रमित अमेरिका में अब भारत से दोगुने मरीज आ रहे हैं। वहां गुरुवार को भारत से करीब दोगुने यानी 91,530 मरीज मिले, जो एक दिन में दूसरे सबसे ज्यादा हैं।

दिल्ली में एक दिन के सबसे ज्यादा 5,891 मरीज
कोरोना हाॅटस्पाॅट केरल से राहतभरी खबर है। वहां दूसरे दिन नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए। शुक्रवार को वहां 7,828 लोग ठीक हुए, जबकि नए मरीजों की संख्या 6,638 रही। राज्य में अब तक 4,12,183 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

  • दिल्ली में 24 घंटे में 5,891 नए मरीज मिले, जो किसी एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। वहां अब तक 3.81 लाख संक्रमित हुए और 6,470 मौतें हो चुकी हैं।
  • दिल्ली में अब बसें पूरी सवारी क्षमता के साथ चल सकेंगी। इस बारे में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंजूरी दे दी। अब तक बसें 20 सवारियों के साथ चल रही थीं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ZkGiv

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages