केजरीवाल बोले- उत्तरप्रदेश सरकार में बैठे लोगे उन्हें अरेस्ट नहीं कर पाए तो हमला करा दिया - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Tuesday, October 6, 2020

केजरीवाल बोले- उत्तरप्रदेश सरकार में बैठे लोगे उन्हें अरेस्ट नहीं कर पाए तो हमला करा दिया

हाथरस में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर सोमवार को स्याही फेंकने की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तरप्रदेश सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि संजय यूपी सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आप निडर हो कर बोलते रहे है।

उन्होंने आप पर 14 एफआईआर की, दफ्तर सील किया पर आपको गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं कर पाए तो आज हमला करवा दिया। ये उत्तरप्रदेश सरकार में बैठे लोगों की पराजय और बदहवासी दिखाती है। इसका मतलब आप सही रास्ते पर है। बता दें सोमवार को संजय सिंह हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

उनके साथ मंगोलपुरी विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान और अन्य विधायक थे। इस मामले पर संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि हाथरस में कायराना हरकत पुलिस अपनी सुरक्षा में गुड़िया के घर लेकर गई। लौटते समय हमला हुआ। एमएलए राखी बिड़लान, अजय दत्त साथ थे। जानकारी के अनुसार सिंह पर स्याही फेंकने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि संजय यूपी सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आप निडर हो कर बोलते रहे है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30yXMxS

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages