प्रेमी ने की लड़की से दरिंदगी, बेल्ट से बुरी तरह पीटा, आरोपी गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर बयां की पीड़िता ने अपनी व्यथा - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Monday, October 5, 2020

प्रेमी ने की लड़की से दरिंदगी, बेल्ट से बुरी तरह पीटा, आरोपी गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर बयां की पीड़िता ने अपनी व्यथा

साउथ दिल्ली के तिगड़ी इलाके में एक लड़की से दरिंदगी की गई। उसके ब्वॉयफ्रेंड ने बेल्ट और वाइन की बोतल से बुरी तरह मारा पीटा। लड़की के शरीर पर जगह-जगह पड़े चोट के निशान उसके साथ हुई बर्बरता की पूरी कहानी बयां करते है। पीड़िता ने सोशल मीडिया के जरिए आरोपी की करतूत का खुलासा किया। आरोप ये भी है शुरू में पुलिस ने उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया था, लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया।

मुलजिम की पहचान सुमित के तौर पर हुई। पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसका दोस्त है। वह मदनगीर एरिया में रहता है। एक बर्थ पार्टी के दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। जिसका विरोध करने पर उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया। उसे बेल्ट और वाइन की बोतल से इतना मारा कि उसके शरीर पर जगह जगह घाव और चोट के निशान पड़ गए। आरोपी पहले भी उसके साथ गलत काम कर चुका था। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक जानकार के माध्यम से आकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी, जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34rQLjc

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages