उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश बोले- ठेकेदारी प्रथा के नाम पर राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Tuesday, October 6, 2020

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश बोले- ठेकेदारी प्रथा के नाम पर राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ठेकेदारी प्रथा खत्म करने के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। यह बात सोमवार को उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि गत दिनों अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा था की अगर वे निगम की सत्ता में आए तो कर्मचारियों का शोषण और ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर दिया जाएगा।

महापौर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कोई भी कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा पर कार्य नहीं कर रहा है। केजरीवाल को कोई भी राजनीतिक बयान देने से पहले तथ्यों को जांच लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार उत्तरी दिल्ली नगर निगम के फंड में कटौती कर या बकाया फंड ना देकर निगम का आर्थिक रूप से पंगु बनाना चाहती है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने वर्ष 2020-21 बीटीए का 425.06 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य मद में 57.18 करोड़ रुपए, स्वच्छता मद में 271.80 करोड़ रुपए और शिक्षा मद में 201.80 करोड़ रुपए यानी कुल 955.84 करोड़ रुपए उत्तरी दिल्ली नगर निगम को नहीं दिया है।

जिसके कारण कर्मचारियों को वेतन देने व विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। जय प्रकाश ने कहा कि दिल्ली सरकार अपनी राजनीतिक मंशा के कारण दिल्ली नगर निगम को फंड नहीं दे रही है ताकि आगामी निगम चुनावों में वे इसका फायदा ले सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा था की अगर वे निगम की सत्ता में आए तो कर्मचारियों का शोषण और ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर दिया जाएगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F2a2PE

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages