निगमों के बकाया 13 हजार करोड़ को लेकर भाजपा का जन-जागरण अभियान जारी - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Monday, January 4, 2021

निगमों के बकाया 13 हजार करोड़ को लेकर भाजपा का जन-जागरण अभियान जारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को लगभग 3 लाख कार्यकर्ताओं ने जनजागरण अभियान चलाया और 5 लाख लोगों के बीच तीनों निगमों के बकाया 13,000 करोड़ रुपए संबंधित जानकारी के पत्रक वितरित किए।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर स्थित अपने निवास स्थान के बाहर प्लेकार्ड लेकर निगम के बकाए फंड की मांग को लेकर जनजागरण अभियान की शुरुआत करते हुए पत्रक वितरित किए उनके साथ बताया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने प्रदेश कार्यालय के बाहर ही पत्रक बांटे जबकि एनडीएमसी में निगमों का कोई मामला ही नहीं है।

सांसद गौतम गंभीर ने कार्यकर्ताओं के साथ जनजागरण अभियान चलाया। आदेश गुप्ता ने कहा कि हम केजरीवाल सरकार से निगम कर्मचारियों के हक की मांग कर रहे हैं, भारी बारिश और ठंड के बावजूद भी सभी कार्यकर्ता अपने परिवार सहित पूरी दिल्ली में जनजागरण अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निगम का फंड रोककर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं और निगम कर्मचारियों का जीवनयापन मुश्किल कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निगम के 13000 करोड़ रुपए बकाया की मांग लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जनता को पत्रक बांटते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3njluXv

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages