प्रदूषण से एक्यूआई पहुंचा 415 पर, जहरीली हवा से आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Sunday, January 3, 2021

प्रदूषण से एक्यूआई पहुंचा 415 पर, जहरीली हवा से आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत

कुछ दिनों से प्रदूषण के कारण शहर की हवा जहरीली बनी हुई है। इससे आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 415 दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 8 गुना अधिक है।

इस सप्ताह की शुरूआत के दौरान फरीदाबाद में हल्की हवा चल रही थी, जिससे प्रदूषण के स्तर में थोड़ी गिरावट देखी गई थी। कई दिन तक एक्यूआई 300 से नीचे बना रहा। वीकेंड पर हवा थोड़ी कम हो गई, जिसे प्रदूषित कण फिर से एक साथ इकट्‌ठा होना शुरू हो गया।

प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। नए साल के पहले ही दिन जिले में एक्यूआई 400 से ऊपर पहुंच गया था और साल के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी यह खतरनाक श्रेणी में बना रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rPgBIP

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages