विश्वास ने कहा -राम विश्व के सबसे बड़े प्रेमी, साधना से मनुष्य बन सकता है भगवान - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Monday, January 4, 2021

विश्वास ने कहा -राम विश्व के सबसे बड़े प्रेमी, साधना से मनुष्य बन सकता है भगवान

दिल्ली के एक पांच तारा होटल में रविवार रात एकल भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित ‘एकल राम’ कार्यक्रम में हिंदी के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने श्री राम विश्व के सबसे बड़े प्रेमी बताते हुए कहा कि जिन्होंने अपनी पत्नी को अत्याचारी रावण के कब्जे से छुड़ाने के लिए समुद्र पर सेतु बांध दी।

वानर सेना के साथ लंका पर चढ़ाई कर रावण को कुटंब सहित मार कर अपनी पत्नी को आजाद करवाया। इस दौरान कार्यक्रम में बाबा रामदेव, योगगुरु रामदेव, ट्रस्ट के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण गोयल, कवि सुरेन्द्र शर्मा, अशोक चक्रधर, सांसद मनोज तिवारी भी उपस्थित थे।

कवि विश्वास ने कहा कि साधना से मनुष्य भगवान बन सकता है। पर मनुष्य ने भगवान का अनुसरण नहीं कर अपने से दूर कर दिया। उन्होंने कहा के हजारों वर्ष हो गए लोगों ने भगवान को अपने से दूर रखा। कुमार दो घंटे तक भगवान राम के जीवन मूल्यों पर सभागार में उपस्थित लोगों को बताया। कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि राम धर्म भी है कर्म भी है मोक्ष भी है।

पुरुषार्थ से जो अर्थ अर्जित हो वह परमार्थ में समर्पित हो उसका नाम एकल है। यदि पुरुषार्थ से अर्जित धन परमार्थ में समर्पित नहीं हुआ तो उसका कोई अर्थ नहीं है। एकल एक है लेकिन इसके लाभ अनेक है। ग्रामीण और आदिवासी परिवारों के बच्चों को सेवा ही सच्ची समाज की सेवा है।

शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के केन्द्रीय मंत्री मुख्य अतिथि सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एकल विद्यालय हमारे देश की एक ऐसे संस्था है जो ग्रामीण एवं आदिवासी परिवारों के बच्चों की सेवा के लिए समर्पित भाव से सेवारत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n6Roq1

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages