मनी एक्सचेंजर से लूट के मामले में योगा टीचर समेत दो गिरफ्तार - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Sunday, January 3, 2021

मनी एक्सचेंजर से लूट के मामले में योगा टीचर समेत दो गिरफ्तार

मनी एक्सचेंजर से हथियार के बल लूट के मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनसे एक पिस्टल, चार कारतूस और बाइक बरामद की गई है। आरेापियों की पहचान रघुबीर सिंह और धर्मजीत के तौर पर हुई। इनमें एक योगा टीचर है। डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक आरपी मीणा ने बताया बदरपुर इलाके के मोलड़बंद में लूटपाट की सूचना मिली।

पीड़ित हिमांशु ने पुलिस को बताया वह मनी एक्सचेंज का काम करते हैं। रात करीब सवा नौ बजे दुकान पर थे। तभी दो युवक दुकान में घुस आए और पिस्टल दिखा उनसे चालीस हजार रुपए लूट ले गए। मामले में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। स्थानीय थानाध्यक्ष विजय पाल दहिया की टीम ने जांच के दौरान सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की, जिससे वारदात में इस्तेमाल बाइक का क्लू मिला।

एक जनवरी को यही बाइक मोलड़बंद इलाके में एक बारात घर के पास खड़ी मिली। पुलिस ने बाइक को उठाने के बजाए उसके चालक के आने का इंतजार किया। शाम छह बजे जैसे ही वहां दो लोग बाइक लेने पहुंचे तभी उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों में रघुबीर सिंह बिजवासन और धर्मजीत सिंह सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया यह बाइक उन्होंने सेक्टर 31 फरीदाबाद से 22 दिसंबर को लूटी थी। वेरिफाई करने पर बाइक चोरी का केस दर्ज मिला। दिन में वे बाइक को खड़ा कर देते थे और रात को लूटपाट। रघुबीर सिंह ने बाइक रोहित सिंह से खरीदी थी। रोहित सिंह अभी लूट के केस में जेल में बंद है। रघुबीर सिंह दस से ज्यादा आपराधिक केस में शामिल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aZxomI

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages