किसानों के धरने को पालों के साथ कर्मचारियों का भी मिल रहा समर्थन - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Wednesday, January 6, 2021

किसानों के धरने को पालों के साथ कर्मचारियों का भी मिल रहा समर्थन

नेशनल हाईवे पर चल रहा किसानों का धरना मंगलवार को 34वें दिन व भूख हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। विभिन्न कर्मचारी व सामाजिक संगठन रोज धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दे रहे हैं। इसी कड़ी में पलवल, फरीदाबाद व गुड़गांव की महिलाओं ने मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। कर्मचारी यूनियन सीटू के तत्वावधान में पलवल, फरीदाबाद व गुड़गांव की आंगनबाड़ी, आशा व मिड डे मील वर्कर सीटू के राष्ट्रीय सचिव एआर संधु के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचीं और अपना समर्थन दिया।

कर्मचारी महिलाएं कुसलीपुर गांव स्थित गुर्जर धर्मशाला में एकत्र हुईं। फिर वहां से जुलूस की शक्ल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना स्थल पर पहुंचीं। एआर संधु ने कहा कि किसानों के साथ मजदूर भी पूंजीपतियों के व्यापारिक संस्थानों पर धरना दे रहे हैं। किसान व मजदूर एक-दूसरे के पूरक हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pTeUs6

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages