राज्य के किसानों को लेकर नहीं बदली केजरीवाल सरकार की सोच- आदेश गुप्ता - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Thursday, October 8, 2020

राज्य के किसानों को लेकर नहीं बदली केजरीवाल सरकार की सोच- आदेश गुप्ता

नए कृषि कानूनों का विपक्ष लगातार किसानों के खिलाफ बताकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसे लेकर बुधवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मीनाक्षी लेखी, मीडिया प्रभारी नवीन कुमार, प्रवक्ता हरीश खुराना सहित अन्य नेताओं के साथ प्रेस वार्ता कर केजरीवाल सरकार के सोच को किसानों के विरूद्ध बताया। आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के प्रति केजरीवाल सरकार की सोच यह है कि आज तक दिल्ली सरकार ने दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा नहीं दिया है।

गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी कभी भी किसान हितैषी नहीं हो सकते। गुप्ता ने कहा कि जिस आम आदमी पार्टी का जन्म जंतर-मंतर पर एक किसान स्व. गजेंद्र को पेड़ से लटकाकर तड़पते हुए तालियां बजाते हुए हुआ हो। वह किसानों के हित की बात सोच भी कैसे सकती है। गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की आज भी विचारधारा नहीं बदली है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि जब संसद में किसानों के विकास के लिए इतना महत्वपूर्ण बिल पास हो रहा था तो आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अभद्रता कर रहे थे- आदेश गुप्ता ने कहा कि आज तक केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के किसानों को किसानों का दर्जा क्यों नहीं दिया है क्योंकि इन्हें किसान से कोई मतलब नहीं है।

विपक्षी किसानों में फैला रहे भ्रम: मीनाक्षी लेखी
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि राहुल गांधी ने स्वयं कहा था कि किसानों के पास फसल बेचने के लिए मंडी के अलावा वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन आज जब मोदी सरकार अपने वादे के मुताबिक कृषि बिल के जरिए किसानों को मंडी के अलावा भी अन्य प्लेटफार्म के जरिए फसल बेचने की सुविधा दे रही है, तो इसमें कांग्रेस को दिक्कत हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन कर कृषि बिल के बारे में जानकारी दी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3109jGL

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages