नए कृषि कानून के बाद देश का किसान अपने घरों में खुशियां मना रहें है : मनोज तिवारी - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Thursday, October 8, 2020

नए कृषि कानून के बाद देश का किसान अपने घरों में खुशियां मना रहें है : मनोज तिवारी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के गोकलपुर गांव की गलियों में ट्रैक्टर बैठकर कर किसानों से जनसंपर्क किया। गांव की चौपाल पर किसानों के साथ बैठकर नए कृषि कानूनों की खूबियां बताई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार भाजपा नेता डॉ. यूके चौधरी सोनू पहलवान मलखान सिंह निगम पार्षद निर्मला जाटव, सुमन लता नागर धर्मवीर नागर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे थे।

किसान चौपाल में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा की सीमा पर जवान और खेत में किसान अगर पसीना ना बहाया होता तो शायद देश की कई बड़ी जरूरतों के साथ साथ अस्तित्व और संतुलन ही खतरे में पड़ जाता। दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के दशकों बाद तक सरकार और किसानों के बीच बिचौलियों का राज कायम रहा। बिचौलिए किसानों की मेहनत पर अपनी तरक्की की इमारतें खड़ी करते चले गए और किसान की किस्मत बदहाली का पर्याय बन कर रह गई।

हां हर चुनाव में किसानों की आत्महत्या और कर्ज माफी अहम मुद्दा तो थे लेकिन समाधान के लिए सरकारों के पास कोई योजना नहीं थी। तिवारी ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। तिवारी ने कहा कि कुछ लोग बिचौलियों की वकालत करते हुए सड़कों पर हैं लेकिन कृषि बिल आने के बाद देश का किसान अपने घरों में खुशियां मना रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से दुआएं दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व भाजपा अध्यक्ष उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने अपने क्षेत्र में ट्रैक्टर से किसानों को कृषि बिल के बारे में जानकारी दी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3llov8U

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages