दिल्ली में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। रविवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 424 नए मामले आए और 14 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 708 मरीज ठीक हुए है।
रिपोर्ट के अनुसार अब तक दिल्ली में 6,26,872 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें से 6,11,243 ठीक हो चुके है। अब तक कोरोना के कारण 10,585 की मौत हो चुकी है। अभी दिल्ली में 5044 एक्टिव केस है। इनमें से 2600 होम आइसोलेशन में है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38f6MfT
No comments:
Post a Comment
If you ave any issue please contact us