अवैध फैक्ट्री की आड़ में 832 करोड़ की जीएसटी चोरी, मालिक अरेस्ट - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Monday, January 4, 2021

अवैध फैक्ट्री की आड़ में 832 करोड़ की जीएसटी चोरी, मालिक अरेस्ट

जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) अधिकारियों ने देश की राजधानी में 832 करोड़ रुपए की कर (ड्यूटी) चोरी पकड़ी है। अवैध गुटखा फैक्ट्री की आड़ में यह कर चोरी जारी थी। बुद्ध विहार में चल रही इस फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली के जीएसटी कमिश्नर शुभागता कुमार ने बताया कि फैक्ट्री के गोदाम से बड़े पैमाने पर गुटखा, तंबाकू, गुटखा बनाने का सामान और मशीनें बरामद की गई हैं।

इनकी कीमत करीब 4.25 करोड़ रुपए है। फैक्ट्री में 65 मजदूर काम करते हैं। यहां बिना रजिस्ट्रेशन और कर चुकाए कई राज्यों में तंबाकू उत्पादों की आपूर्ति हो रही थी। मजदूरों के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जब्त किए गए स्टॉक और इकबालिया बयान के आधार पर करीब 831.72 करोड़ रुपए टैक्स चोरी का अनुमान है।

फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिल्ली जीएसटी विभाग ने इस साल अब तक 4,327 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़ किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X53ULQ

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages