5 माह से वेतन न मिलने के विरोध में निगमकर्मियों का प्रदर्शन - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Tuesday, January 5, 2021

5 माह से वेतन न मिलने के विरोध में निगमकर्मियों का प्रदर्शन

पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिलने की मांग को लेकर निगम कर्मचारियों ने सोमवार को पूर्वी निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन उतरी पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 24 विभागों की आल इम्प्लाइज एमसीडी यूनियन कंफेडरेशन के बैनर तले किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले पांच महीने से उत्तरी एवं दो महीने से पूर्वी नगर निगम में कर्मचारियों को वेतन नही मिल पाया है।

जबकि पिछले 6 महीने से सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी गई है। कंफेडरेशन के संयोजक एपी खान ने चेतावनी दी है कि कंफेडरेशन को 7 जनवरी से हो रही हड़ताल से पूर्व बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। मीटिंग में कोई ठोस समाधान नहीं होता है तो 7 जनवरी से उपराज्यपाल निवास पर प्रदर्शन करते हुए तीनों निगमों में पूर्ण काम बंद हड़ताल की जाएगी, जिसमें सभी विभाग के कर्मी शामिल रहेंगे।

धरना-प्रदर्शन में शिक्षक संघ के महासचिव रामनिवास सोलंकी ने मांग की है कि जब तक वेतन का स्थाई समाधान नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन में विभा सिह, जगदीश यादव, प्रदीप सोलंकी, दीपक शर्मा, सानंद रावत, दलबीर राठी, मुकेश शर्मा, शकुंतला देवी, नरेंद्र, प्रभात झा, संतोष चौहान, सतेन्द्र नागर, रजब अली उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L4jmFR

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages