रजौकरी फ्लाईओवर के पास से पकड़ा बिहार का गैंगस्टर - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Tuesday, January 5, 2021

रजौकरी फ्लाईओवर के पास से पकड़ा बिहार का गैंगस्टर

बिहार के एक कुख्यात बदमाश को स्पेशल सेल ने अरेस्ट किया है। वह एक साल से फरार चल रहा था, जिस पर लूट, हत्या, हत्या की कोशिश जैसे सोलह आपराधिक केस दर्ज हैं। इस पर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी की पहचान आदित्य तिवारी के तौर पर हुई। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

स्पेशल सेल के मुताबिक एक जनवरी को आरोपी को रजौकरी फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन से दबोचा। इस पर बिहार में वसूली के आठ और लूट के पांच केस दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी पर बिहार पुलिस ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। यह गैंगस्टर अपने साथ मनीष के साथ मिलकर बिहार में वारदात करता था।

पकड़े जाने से बचने के लिए वह एनसीआर में बीते चार माह से ठिकाने बदलकर रह रहा था। इसके पास मिली पिस्टल के मद्देनजर स्पेशल सेल ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की। आदित्य और इसके गैंग में शामिल सभी बदमाश कुख्यात हैं। इन्होंने गोपालगंज बिहार में एक हॉस्पिटल के मालिक को डराने के लिए फायरिंग कर दी थी। बाद में वसूली के लिए उस हॉस्पिटल पर चार हैंड ग्रेनेड भी फेंके थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XbJG3i

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages