केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने ताजपुर में 31 लाख रुपए के कार्यों का उद्घाटन किया। इस राशि से चौपाल, मेन गेट व फिरनी बनेंगे। इसके अलावा 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन मिर्जापुर गांव में किया।
इसमें चौपाल, स्टेडियम, वीर बंदा सिंह बैरागी भवन, राजा नाहर सिंह भवन, महर्षि दयानंद समारोह स्थल, बारात घर, वृद्धाश्रम आदि विकास कार्य शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने मिर्जापुर के सरपंच की ओर से रखी गई मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इनमें तिगांव कॉलेज की अलग-अलग फैकल्टी के लिए अलग-अलग गांवों में जगह मिलने पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
पंचायत के काम निरंतर जो चल रहे हैं वह गांव को नगर निगम में शामिल होने के बाद भी कराए जाएंगे। इसी तरह अलग-अलग गांवों में स्टेडियम की मांग को भी मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द पूरा कराने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को दिया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रवाल धर्मशाला में जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए। उन्होंने इस दौरान रोटी बैंक को रोटी बनाने की मशीन के लिए अपने निजी कोष से 50 हज़ार की राशि दान दी। इन कार्यक्रमों में ताजपुर के सरपंच विनोद नागर, मिर्जापुर के सरपंच महिपाल आर्य, रूप सिंह नागर, मंझावली के सरपंच राकेश, बादशाहपुर के सरपंच जितेंद्र आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b8SrmP
No comments:
Post a Comment
If you ave any issue please contact us