स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने शहरवासियों से मांगा फीडबैक - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Monday, January 4, 2021

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने शहरवासियों से मांगा फीडबैक

शहर को एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण से गुजरना होगा। इसके लिए जल्द ही सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने शहरवासियों से फीडबैक मांगा है। इसी के आधार पर शहर को अंक मिलेंगे। इसके लिए मंत्रालय ने एप और वेबसाइट की शुरूआत कर दी है।

शहरवासी मोबाइल एप डाउनलोड कर अपने शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक मंत्रालय को दे सकते हैं। सर्वेक्षण के तहत इस बार लोगों से 8 प्रमुख सवालों के जवाब देने होंगे। स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज आदित्य शर्मा ने बताया कि हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरूआत 4 जनवरी से होती है। लेकिन इस बार 1 मार्च से टीम शहर में आएगी।

नियमों के अनुसार इस बार जिले को 6 हजार अंकों में मापा जाएगा। इन 6 हजार अंकों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें से सिटीजन फीडबैक के 1800, सर्टिफिकेशन के 1800 और कूड़ा कलेक्शन व निस्तारण को लेकर 2400 अंक निर्धारित किए गए हैं। इन तीन कैटेगरी में पब्लिक फीडबैक सबसे महत्वपूर्ण है।

जिसमें लोगों को शहर की साफ सफाई से संबंधित सवालों का जवाब देना होगा। स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज शर्मा ने बताया कि शहरी विकास मंत्रालय ने फीडबैक देने के लिए वेबसाइट (स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 डॉट ओआरजी) शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hCyRRj

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages