पंजाबी बाग में स्कूटी सवार सेल्समैन की सड़क दुर्घटना में मौत - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Wednesday, January 6, 2021

पंजाबी बाग में स्कूटी सवार सेल्समैन की सड़क दुर्घटना में मौत

वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रुप से जख्मी हो गए। दोनों स्कूटी पर सवार थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान ऋषि नगर रानी नगर निवासी कुनाल सदाना (26) व करोलबाग निवासी सुकेश मंडल के तौर पर हुई।

पुलिस ने बताया सोमवार रात ग्यारह बजे पंजाबी बाग फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिली। दो युवक वहीं जख्मी हालत में पड़े थे, जिन्हें एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने कुनाल को मृत घोषित कर दिया।

जबकि महाराजा अग्रसेन अस्पताल में सुकेश का इलाज चल रहा है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता लगा दोनों करोलबाग की एक गारमेंट शॉप पर बतौर सेल्समैन काम करते हैं। इनकी स्कूटी को किसी वाहन ने टक्कर मारी या फिर वह स्लिप हो गई थी, अभी पुलिस इसका पता लगा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3baFkS2

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages