जीजा के अवैध संबंध होने के शक में करवाई हत्या - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Wednesday, January 6, 2021

जीजा के अवैध संबंध होने के शक में करवाई हत्या

एक साले ने अपने ही जीजा की हत्या करवा दी। आरोपी को शक था कि उसके जीजा का किसी ओर से अफेयर चल रहा है, जिस कारण वह उसकी बहन को छोड़ देगा। इस बात से परेशान होकर उसने वारदात की साजिश रही। सीलमपुर इलाके में हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी अंकित राजपूत (23) व ब्रह्मपुरी निवासी मोनू उर्फ मोंटू (24) के तौर पर हुई।

पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल हुए गैस सिलेंडर को भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया दो जनवरी को सूचना मिली गौतमपुरी क्षेत्र निवासी राजेश को जेपीसी अस्पताल लाया गया है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए और खान से भी खून निकल रहा था।

इस मामले को लेकर सीलमपुर थाने ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मोबाइल की सीडीआर खंगाली, जिसके बाद तफ्तीश अंकित राजपूत के ऊपर आकर ठहर गई। वह राजेश की जिंस फैक्टरी में ही काम करता है।

पुलिस ने इसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद वारदात सुलझ गई। उसने बताया दोस्त मोनू के कहने पर उसने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने मोनू को भी अरेस्ट कर लिया। आरोपी मोनू ने पूछताछ में बताया उसे जीजा के किसी महिला से अवैध संबंध होने का शक था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ohyiPm

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages