अज्ञात बदमाशों ने पार्क में घूमने आए युवक के पेट में मारी गोली, हालत गंभीर - News Hindi Me

News Hindi Me

All global news,entertainment,cricket news,Bollywood news,television news,world news.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Monday, January 4, 2021

अज्ञात बदमाशों ने पार्क में घूमने आए युवक के पेट में मारी गोली, हालत गंभीर

बुध विहार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान परवेज उर्फ प्रिंस (19) के रुप में हुई है। पुलिस ने हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि अभी तक घायल को होश नहीं आया है। होश में आने के बाद ही गोली मारने के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के मुताबिक परवेज उर्फ प्रिंस परिवार के साथ पाल कॉलोनी, विलेज रिठाल में रहता है। परवेज के भाई रमेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे वह अपने दोस्तों राहुल, मोहित व आकाश के साथ घर के बाहर खड़ा था।

तभी राहुल के पास कॉलोनी में ही रहने वाले अंकित का फोन आया। उसने बताया कि परवेज को डीडीए पार्क के पास किसी ने गोली मार दी है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा परवेज खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था, जिसके पेट में गोली लगी थी। परिजनों ने तुरंत ही घायल को बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X5ZpAL

No comments:

Post a Comment

If you ave any issue please contact us

Post Bottom Ad

Pages